Education, Samsara school
ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय में शिक्षक दिवस का शानदार आयोजन हुआ। इस दिन विद्यार्थियों की उत्सुकता देखते ही बनती थी। सभी विद्यार्थियों ने अपनी अध्यापिकाओं को उनके अथक परिश्रम के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए बड़े ही आकर्षक अंदाज में कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने अध्यापिकाओं को आकर्षक टाइटल्स दिए, उनके लिए कुछ खेल आयोजित किये और कक्षा पार्टी का भी आयोजन किया। इस दिन कक्षा छह से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अध्यापिकाओं को भिन्न तरीकों से अपना आभार प्रकट किया और सभी अध्यापिकाओं के लिए यह दिन यादगार बना दिया। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने सभी अध्यापिकओं को शिक्षक दिवस की बधाई दी और समसारा विद्यालय की प्रबंधन समिति ने भी अध्यापिकाओं के लिए बधाई पत्र भेजा और यूँ ही देश के भविष्य को सही व सच्चे मार्ग दर्शक बने रहने का सन्देश दिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…