रबूपुरा। सरकार द्वारा विद्युत भुगतान में सरचार्ज छूट योजना के अंतिम दौर में उपकेंद्र पर उपभोक्ता की खासी भीड़ नजर आई। ओटीएस कराने एवं बिल भुगतान के लिए सुबह से ही लोगों की कतार लग गई। हालांकि तकनीकी खराबी के चलते बिल भुगतान में देरी के कारण घंटो तक लोग परेशान दिखे। उपकेंद्र राजस्व प्रभारी जेई सतेन्द्र चैहान ने बताया कि शाम 5 बजे तक लगभग 6 लाख का राजस्व जमा हुआ है तथा शाम तक भी उपभोक्ताओं की लम्बी कतार लगी रही। मंगलवार यानि 31 अक्टूबर को सरचार्ज छूट का अंतिम दिन है जिसके चलते अधिक भीड़ हो रही है। उधर लोगों का आरोप है कि बिलों में भारी संख्या में त्रुटियां है जिनके संसोधन के लिए महीनों से चक्कर काटने के बावजूद भी बिल सही नहीं किये जा सके हैं। लोगों के मुताबिक अगर बिलों में सुधार हो जाये तो क्षेत्र से अधिकांश राजस्व का भुगतान हो जायेगा। गौरतलब है कि पिछले दो माह से घरेलू विद्युत बिल भुगतान के लिए सरकार ने ब्याज पर पूर्णतयः छूट देकर उपभोक्ताओं राहत दी है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…