सर्वर डाउन होने से बैंक का काम काज ठप्प, उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है परेशानी

सर्वर डाउन होने से बैंक का काम काज ठप्प, उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है परेशानी

रबूपुरा। कस्बा स्थित एक बैंक में पिछले करीब 10 दिनों से रुपये की जमा व निकासी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद लोग मायूस होकर घर लौटना पड़ता हैं। उधर बैंक कर्मचारी सर्वर नही आने का रोना रो रहे हैं लेकिन स्थित कब तक ऐसी रहेगी कुछ कह नही जा सकता। जिसके चलते उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। लोगों के मुताबिक कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में कस्बा सहित दर्जनों गांवों के लोगों के खाता खुले हैं। हर दिन सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता जमा व निकासी करते हैं। दुकानदार भी अपने खाते से दूसरे व्यापारियों से लेनदेन करते हैं। हालत यह है कि 10 दिनों से सर्वर न आने के कारण उपभोक्ता बैंक तो आते हैं लेकिन मायूस होकर लौट जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक कई उपभोक्ता तो यही इंतजार करते रहते हैं कि अब सर्वर आएगा तो उनका काम हो जाएगा। रोजाना बैंक तो खुलती है पर कोई काम नहीं हो रहा है। लोगों का आरोप है स्टाफ खाली बैठ कर आराम कर रहा है परंतु आमजन की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं है तथा इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी तकनीकी खराबी को सही नही कराया जा रहा है। जब इस सम्बंध में बैंक शाखा प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नही हो सका।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *