ग्रेटर नोएडा,5 नवम्बर। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स दिल्ली एन0 सी0 आर0 (ईस्ट) एवं साइबर पीस फाउंडेशन द्वारा ‘साइबर एथिक्स एण्ड ऑनलाइन सैफ्टी’ विषय पर 5 नवम्बर से 7 नवम्बर तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री डी0 सी0 श्रीवास्तव , आई0 पी0 एस0 (संयुक्त आयुक्त पुलिस दक्षिणी दिल्ली) के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स दिल्ली एन0 सी0 आर0 (ईस्ट) के लगभग 60 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें सहोदया समूह के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, खुर्जा एवं बुलंदशहर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने भाग लिया। तीन दिन तक चलने वाली इस कार्यशाला को सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की ओर से क्षेत्रानुसार कालखण्डों में विभक्त किया गया है। इस कार्यशाला के वक्ताओं मे डालसिंह (अतिरिक्त डी0 सी0 पी0 दक्षिणी दिल्ली) आर0 पी0 मीणा (आई0 पी0 एस0 डी0 सी0 पी0 पुलिस दक्षिणी दिल्ली) कैप्टन विनीत कुमार (संस्थापक एवं अध्यक्ष साइबर पीस फाउंडेशन) तथा दीप्ति शर्मा (अध्यक्षा सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स दिल्ली एन0 सी0 आर0 ईस्ट) रहे। इस कार्यशाला में सभी वक्ताओं ने साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए साइबर सुरक्षा के नियमों को बताया। आज की कार्यशाला के सत्र में मुख्य वक्त्री श्रीमती जेनिस बर्गीस ने साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने सत्र में छात्र-छात्राओं के साइबर सुरक्षा से सम्बंधित जटिल प्रश्नों के उत्तर दिए, साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया व्हाटसएप, फेसबुक आदि के सही प्रयोग के बारे में जानकारी दी। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स दिल्ली की अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति शर्मा (प्रधानाचार्या प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर) ने डिजीटल के इस दौर में साइबर अपराधों से बचने के लिए इस कार्यशाला को बहुत ही उपयोगी बताया। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि श्री एस0 सी0 श्रीवास्तव आई0 पी0 एस0 व अन्य सभी वक्ताओं का सहोदया समूह (ईस्ट) की ओर से आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होने इस कार्यशाला के आयोजन के सहयोग के लिए साइबर पीस फाउंडेशन का भी आभार व्यक्त किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…