" data-ad-slot="">

सात करोड़ का सवाल का कौन करेगा सामना……?

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

किस सवाल के जवाब में  सनोज को  मिले थे सात करोड़

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति का सीजन-11 में बिहार के रहने वाले सनोज राज पहले करोड़पति बनेंगे और 7 करोड़ रुपये के सवाल का सामना करेंगे। अगर सनोज राज 7 करोड़ के सवाल का भी जवाब दे देते हैं तो वो 7 करोड़ रुपये जीत जाएंगे यानी वो पूरा खेल खत्म कर देंगे। क्या आप जानते हैं इससे पहले एक जोड़ी ने यह कमाल कर दिखाया था और 7 करोड़ रुपये जीत लिए थे। जानते हैं 7 करोड़ रुपये जीतने वाले वो शख्स कौन थे और उन्होंने किस सवाल का जवाब देकर यह इतिहास रचा था..? पिछले साल ही यह कारनामा किया गया था। अचिन और सार्थक नरुला दो भाई इस रियलिटी गेम शो में सात करोड़ रुपये जीतने वाले अबतक के पहले प्रतिभागी बन गए थे। दिल्ली के रहने वाले इन दोनों भाइयों ने चार लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए 14 प्रश्नों का सही जवाब दिया था और 7 करोड़ रुपये जीते थे। बता दें कि अचिन मार्केटिंग प्रबंधक हैं, जबकि सार्थक एक छात्र हैं। अब जानते हैं वो कौनसा सवाल था, जिसका जवाब देकर उन्होंने 7 करोड़ रुपये जीते थे।पिछले केबीसी में 14 सवालों का जवाब देना होता था और 1 करोड़ के सवाल का जवाब देने के बाद 3 करोड़ और उसके बाद 7 करोड़ के सवाल का जवाब देना होता था। 3 करोड़ के सवाल का सही जवाब देने के बाद अचिन और सार्थक से पूछा गया- ‘हेक्टर’ जो कि सूरत में आने वाला पहला ब्रिटिश व्यापारी जहाज था, उसके कप्तान कौन थे। इसका सही जवाब था- विलियम हॉकिन्स। वहीं दोनों भाइयों ने इसका जवाब दे दिया था और इस सवाल का जवाब देकर उन्होंने 7 करोड़ रुपये जीत लिए थे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>