ग्रेटर नोएडा,22 दिसम्बर। झुग्गी-झोपड़ी के पढ़ने वाले बच्चों को ह्यूमनटच फाउंडेशन युवा साथियों की तरफ से गर्म कपड़े सौर्य उत्सव में बांटे गए। इस दौरान बच्चो को कम्बल, ऊनी कपड़े, श्वेटर खाने के लिए मिठाइयां वितरित की गयी। इस दौरान ह्यूमन चट फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. उपासना सिंह ने बताया कि इस कड़ाके की ठंढ में गरीब बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
वहीं ग्रेनो वेस्ट में इको विलेज वन के निवासियों ने अपने पुराने गर्म कपड़े गरीब और जरूरतमंद परिवारों और उनके बच्चों को दान दिए और एक ड्राइव चलाकर सभी टावर्स के रिसेप्शन में कपड़े डोनेशन के लिए बॉक्स लगाकर कपड़ों को इकट्ठे करने का काम किया गया। इको विलेज वन के पास ही लेबर कॉलोनी में रेजिडेंट्स ने गर्म कपड़ों का वितरण किया वैसे तो ये अच्छा काम इकोविलेज वन के निवासी पिछले काफी सालों से कर है और इस साल आज फिर से इसकी शुरुआत से की गई है और आज इसका दूसरा चरण था आगे आने वाले समय में हर संडे को ये ड्राइव चलाया जाएगा और इसमें गर्म कपड़े और कंबल का वितरण भी किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…