रबूपुरा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार शिवालयों में शिव दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह तड़के से ही मंदिर में भक्तों की लाईन लग गई और शिवालय शिव जयकारों के उद्घोष से गूंजने लगा। जहां निमयों का पालन कराने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बार श्रावण मास की शुरूआत सोमवार के दिन से हुई जिसके चलते शिव मंदिरों में भीड़ का उमड़ना स्वाभाविक था। क्षेत्र के गांव भाईपुर ब्रहमनान स्थित प्राचीन नानकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही पुरूष व महिला भक्तों का तांता लग गया और बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। हालांकि जानकारी के आभाव में कुछ श्रद्धालु लेकर पहुंचे परन्तु पुलिस ने कोरोना वायरस के तहत धार्मिक स्थलों के लिए बनाये गये निमयों का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। साथ ही भीड़ को संभालने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस खासी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस के ऐतराज के बाद भक्तों ने भगवान शिव की प्रतिमा के दर्शन कर मनोकामना पूर्ण के लिए पूजा अर्चना की।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…