ग्रेटर नोएडा,18 दिसम्बर। महर्षि पाणिनी वेद-वेदाड्गं विद्यापीठ गुरूकुल, सेक्टर ईटा 1, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में सामाजिक संगठन सीआरडीजी फाउंडेशन के द्वारा इस ठिठुरती ठंड से बचाव हेतु वहां के विधार्थियों के लिए प्रति विद्यार्थी दो कंबलों के हिसाब से 50 कंबलों का वितरण किया गया। यह कंबल वितरण समारोह गुरूकुल की परम्परा को ध्यान में रखते हुए अत्यंत साधारण रूप से किया गया। कंबल वितरण समारोह में गुरुकुल के मुख्य आचार्य रविकांत दीक्षित, संस्था के संरक्षक सहसराम तिवारी और एनजीओ सीआरडीजी फाउंडेशन के निदेशक अरविन्द तिवारी तथा गुरूकुल के छात्र और गुरूजन उपस्थित थे। इस संस्था के द्वारा पूरे भारत में जगह-जगह समाज हित से जुड़े पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण रोजगार, स्वास्थ्य व अन्य समाज उपयोगी कार्य सतत किए जा रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…