" data-ad-slot="">

सीपी कुकरेजा आर्किटेक्ट्स को मिला आउटस्टैण्डिंग कान्क्रीट स्ट्रक्चर सम्मान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सीपी कुकरेजा आर्कीटेक्ट्स द्वारा हाल ही में पूरी की गई परियोजना मानव संसाधन विकास केन्द्र, ग्रेटर नोएडा को इण्डियन कान्क्रीट इन्सटीट्यूट, उत्तरप्रदेश सेंटर, गाज़ियाबाद के द्वारा आउटस्टैंडिंग कान्क्रीट स्ट्रक्चर 2019  के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आर्कीटेक्ट दीक्षु कुकरेजा को यह पुरस्कार रेल लैण्ड डेवलपमेन्ट अथॉरिटी के वीई- ईआर. वीपी डुडेजा द्वारा दिया गया। ग्रेटर नोएडा में मानव संसाधन विकास केन्द्र के लिए यह परियोजना एनसीआर के उप-शहरी क्षेत्र में स्थित है और इन-सर्विस टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के लिए डीपीएस सोसाइटी का शैक्षणिक केन्द्र है। इसका शानदार और कलरफुल डिज़ाइन पड़ौस में स्थित डीपीएस का विस्तार है। सेंटर ज्ञान केन्द्र के रूप में कार्य करता है जो डीपीएस सोसाइटी के आगामी टीचिंग स्टाफ के लिए कोच की भूमिका निभाता है। परियोजना में एडमिनिस्ट्रेटिव एवं एकेडमिक ब्लाक, मल्टी -परपज़ हाल, एक जिम बिल्डिंग, हास्टल बिल्डिंग और लैक्चरर्स एवं सपोर्ट स्टाफ के लिए आवास सुविधाएं शामिल हैं। नीरसता को दूर करने केलिए कैम्पस में एम्बर बैण्ड्स हैं जो एडमिन ब्लाक में भव्य प्रवेश द्वार को हाईलाईट करते हैं, फेसेड में विभिन्न आकार की खिड़कियां हवा के प्रवाह के साथ ठंडक बनाए रखती हैं। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक एवं एकेडमिक ब्लाक का एंट्रेन्स अपने आप में भव्य है जो यहां आने वाले हर आगंतुक को आकर्षित कर लेता है। मल्टी परपज़ हाल का डिज़ाइन आर्कीटेक्चरल एवं इंजीनियरिंग कला का अद्भुत संयोजन है। आरसीसी आर्चवे 80 फीट में फैला है। मानव संसाधन विकास केन्द्र का डिज़ाइन देश के शैक्षिक संस्थानों की अवधारणा का प्रतीक है और इसे जीवंत रूप में प्रस्तुत करता हैं। आर्कीटेक्ट दीक्षु सी कुकरेजा नई दिल्ली के स्कूल आफ प्लानिंग एण्ड आर्कीटेक्चर से स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने फ्रैंक लायड राईट स्कूल ऑफ आर्कीटेक्चर, यूएसए में फैलोशिप में प्रतिष्ठित टैलीज़ में हिस्सा लिया है। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड युनिवर्सिटी से आर्कीटेक्चर एण्ड अरबन डिज़ाइन में मास्टर्स किया। उन्हें एशिया जीएसडी का वाईस प्रेज़ीडेन्ट चुना गया, जो हार्वर्ड युनिवर्सिटी के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक के रूप में विकसित हो चुका है। बाद में वे हार्वर्ड क्लब ऑफ इण्डिया के प्रेज़ीडेन्ट चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के पहले आर्किटेक्ट बन गए।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

7 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

7 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

8 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

9 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

9 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>