-जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नगर, दादरी विधायक तेजपाल नागर एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह सौंपा
-विगत 10 अगस्त को सुदीक्षा की एक दुर्घटना में हुई थी मौत, स्कॉलरशिप पर अमेरिका में कर रही थी पढ़ायी
ग्रेटर नोएडा,20 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष से 15 लाख रुपए का चेक जिला अधिकारी सुहास एल.वाई. के माध्यम से कलेक्ट्रेट में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नगर, विधायक दादरी तेजपाल नागर एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह ने स्वर्गीय सुदीक्षा की माता गीता एवं पिता जितेंद्र सिंह ग्राम डेरीस्किनर ग्राम सभा धूम मानिकपुर ब्लाक दादरी को उपलब्ध कराया गया। सुदीक्षा भाटी पुत्री जितेंद्र सिंह भाटी फुल स्कॉलरशिप के आधार पर अमेरिका में अपनी पढ़ाई कर रही थी। सुदीक्षा भाटी अमेरिका से अपने गांव आई हुई थी, इसी दौरान विगत 10 अगस्त को सुदीक्षा भाटी की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। होनहार सुदीक्षा भाटी मृत्यु की घटना को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गंभीरता के साथ लेकर परिवार के सहायतार्थ 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी। जिला प्रशासन ने परिवार को 15 लाख रुपए आर्थिक सहायता के रूप में चेक के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा सुदीक्षा भाटी के गांव में क्रीड़ा स्थल एवं लाइब्रेरी भी बनाने की घोषणा की गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से जमीन की तलाश एवं अन्य कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…