" data-ad-slot="">

सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं विक्ट्रीवन सेंट्रल के निवासी, अपनी मांगों को ले कर लोगों ने किया प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,16 अगस्त। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-12 में विक्ट्रीवन सेंट्रल के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहाँ के निवासी पिछले 2 साल से अधिक समय से सोसाइटी में सुविधाएं देने की गुहार लगा रहे। लेकिन बिल्डर किसी की नहीं सुन रहा। सोसाइटी में समस्याओं का अम्बार है लेकिन बिल्डर को कुछ नहीं दिखता। सोसाइटी के निवासी विनोद सोनी ने बताया कि सोसाइटी में अनेकों समस्याएँ हैं। बिल्डर ने कई सुविधाओं का वादा किया था लेकिन एक भी पूरा नहीं किया है। पूरी सोसाइटी खंडहर जैसे दिखती है। ना कोई सुविधा है नाही सुरक्षा है। सुरक्षा की बात करें तो सोसाइटी की चारदीवारी अभी तक पुरी नहीं हुयी है और पर्याप्त गार्ड भी नहीं है। सोसाइटी में गार्ड के बैठने के लिए टावर लोबी आज तक तैयार नहीं है। गार्ड के बैठने तक का इंतजाम नहीं है। ऐसे में कोई भी चोर बिना रूकावट सोसायटी में दाखिल हो सकता है और अपना काम कर आराम से निकल भी सकता है। सोसाइटी में सभी जगह सीसीटीवी कैमरा नहीं है और जो हैं उनकी मॉनिटरिंग नहीं होती। सोसायटी में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट काम नहीं कर रहे हैं, कभी भी अनहोनी हों सकती है।

सोसाइटी के दूसरे निवासी प्रशांत चौहान ने बताया कि सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं तक का आभाव है। सोसाइटी में एसटीपी ना होने की वजह से सीवर का पानी खुले में डाला जा रहा। पूरा का पूरा बेसमेंट गंदे पानी, कूड़ा और मलबे से भरा होता है। मच्छरों का प्रकोप चरम पर है। आये दिन फ्लैट में पानी नहीं आता। पीने को साफ़ पानी नहीं है, आये दिन टंकी के पानी में कीड़े मकोड़े निकलते हैं। लोड के मुताबिक डीजी सेट नहीं है, लोड बढ़ते ही बंद हो जाता है। बिल्डर ने पुराना डीजी सेट लगा रखा है जिनपर चिमनी भी नहीं है। लाइट जाने और जनरेटर चालू होने पर काफी देर तक लाइट नहीं आती।

सोसाइटी के कुछ और निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के कुछ ही टावर को प्राधिकरण से ओसी-सीसी मिला है और अन्य टावर के लोगों को कब्ज़ा ना लेने पर पेनाल्टी लगाने का डर दिखा कर जबरन कब्जा दिया है। सोसाइटी में सुविधाएँ कुछ भी नहीं है परन्तु बिल्डर लगातार बिजली मीटर से जबरन और अवैध तरीके से मेंटेनेंस चार्ज काटे जा रहा है। लगभग सभी टावर ने एक ही लिफ्ट है, बिल्डर ने दूसरी लिफ्ट लगायी ही नहीं है। जो एक लिफ्ट लगा है वो आये दिन ख़राब होते रहता है जिसकी वजह से लोग काफी देर तक लिफ्ट के अंदर भी फंसे रहे हैं। सोसाइटी में बिल्डर ने आज तक पार्किंग तैयार करके नहीं दिया है। अब लगातार गाड़ियां बढ़ रही है और जगह का आभाव है। सोसाइटी पार्क भी मेनटेन नहीं है, टावर पर आज तक बाहर से पेंट नहीं हुआ है। बिल्डिंग खँडहर सामान पुरानी लगती है। सोसायटी में आने जाने का एक ही गेट हैं जिससे गाडियां आने जाने में दिक्कत हो रही है। निवासियों ने प्राधिकरण को कई बार चिट्ठी लिखी शिकायत किया लेकिन प्राधिकरण के तरफ से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गयी। निवासियों से एनपीसीएल को भी लिखा, लेकिन एनपीसीएल ने मात्र एक नोटिस दे कर अपना पल्ला झाड़ लिया। फायर डिपार्टमेंट वालों ने भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। किसी भी सरकारी तंत्र से कोई मदद ना मिलता देख निवासियों के पास प्रदर्शन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। प्रदर्शन के दौरान कोविद-19 के मद्देनजर सोसल डिस्टैन्सिंग का पूरा ख्याल रखा गया। प्रदर्शन में तन्नू परमार, स्नेहा, विनोद सोनी, प्रशान्त चौहान, आशीष परमार, विनीत शर्मा, श्याम गुप्ता, शिवनन्दन नरेश, चन्द्र शेखर, जतिन, निशांत के साथ कई निवासी शामिल रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>