सेक्टर डेल्टा-दो की आरडब्लूए ने सफाई कर्मियों का पुष्प व शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान- आलोक नागर

ग्रेटर नोएडा,13, अप्रैल। सेक्टर डेल्टा-दो की आरडब्ल्यूए ने सेक्टर के सफाई कर्मियों का सम्मान किया इस मौके पर आरडब्ल्यूए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि आज अपने निवास पर सेक्टर में साफ सफाई कर रहे ऋषि कुमार, जितेंद्र,  विमला, लोकेश आदि सफाई कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व फूल देकर सम्मानित किया। आलोक नागर ने बताया कि ऐसे समय में इन लोगों का सम्मानित के साथ हौसला बढ़ाना चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस के डर से लोग घर में रहने को मजबूर हैं, वहीं यह लोग कोराना से बिना डरे अपने कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। अध्यक्ष अजब सिंह व उपाध्यक्ष मनीष भाटी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में कोरोना संक्रमण से लड़ने वाले चिकित्सक पुलिस प्रशासन ,प्राधिकरण मिडियाकर्मी के बाद असली योद्धा ये ही है। इस मौके पर अजब सिंह प्रधान, आलोक नागर, मनीष भाटी बीडीसी,नीरा डागूर, लोकेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *