ग्रेटर नोएडा,7 मई। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है जिसकी वजह से बहुत से गरीब मजदूर बेरोजगार हो गए हैं, जिनके लिए दो वक्त का भोजन जुटाना मुश्किल हो गया है। ऐसी मुश्किल की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार जिला प्रशासन और प्राधिकरण को निर्देशित किया है कि कोई भी गरीब भूखा न रहे। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण रसोई व खाद्य संग्रह केन्द्र सुरु कर लोगों की मदद कर रहा है।
इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग में सेन्ट जोसेफ स्कूल अल्फा-एक के शिक्षक व स्टॉफ मिलकर गुरुवार को 150 परिवार के लिए सूखा राशन मुहैया कराया, जिसमें चावल, दाल, आटा, तेल-मशाला शामिल था। सेन्ट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर एल्विन पिन्टो ने बताया कि सेन्ट जोसेफ संस्था हमेशा गरीबों की सहायता के लिए आगे बढ़कर काम करता रहा है। कोरोना वायरस कोविड-19 की इस संकट की घडी में सेन्ट जोसेफ परिवार गरीब असहाय की सहायता के लिए खड़ा है। इसके पहले भी संस्थान के शिक्षक मिलकर गरीबों के लिए भोजन मुहैया करा चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…