" data-ad-slot="">

सैनफोर्ट ने सफलता के दस वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया उड़ान 2020

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 मार्च। यूके कन्सेप्ट प्री-स्कूल चेन ‘सैनफोर्ट’ ने अपनी स्थापना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह ‘उड़ान 2020’ का आयोजन किया, जिसमें सैनफोर्ट के सभी ब्रांचों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दो दिवसीय आयोजन की शुरूआत बच्चों द्वारा सुमधुर इनॉगुरल गीत के दवारा किया गया और साथ ही उनके द्वारा सैनफोर्ट सक्सेस सांग भी पेश किया गया। सैनफोर्ट के उड़ान 2020 में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने ही नहीं उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सैनफोर्ट ग्रुप के मैनेजमेंट, स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति दर्ज की गई। खास तौर पर इस अवसर पर सैनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स की फाउंडर डायरेक्टर कविता राठौर भी उपस्थित रहीं और उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का हौसला बढाया। इस आयोजन में मुख्य आकर्षण का केंद्र वर्ल्ड टूर प्रोग्राम था, जिसमें बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों दवारा विभिन्न देशों जैसे ब्राजील, इटली, यूएई, स्पेन, अफ्रिका, यू.के., कोरिया, यूएसए, पेरिस इत्यादि की सांस्कृतिक झलकियां बखूबी प्रदर्शित की।

इस आयोजन की शुरूआत डॉ. एस.के. राठौर, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सैनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स के उद्घाटन भाषण द्वारा हुआ जिन्होंने विगत दस वर्षों में सैनफोर्ट के पिछले दस वर्षों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. राठौर ने कहा कि “सैनफोर्ट के पिछले दस वर्ष बड़े ही गौरवपूर्ण रहे हैं जिसमें हमने तेजी से विकास किया है और नई ऊंचाईयों को छूआ है। एक कदम से शुरू हुई यह यात्रा अब शिक्षा के एक अद्भुत अभियान में बदल चुकी है। बेशक हमने एक लंबा रास्ता तय किया है, हमें अभी और भी आगे जाना है और कई नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं। मुझे खुशी है आज सैनफोर्ट का नाम देश के जाने-माने शिक्षण संस्थानों में शुमार हो चुका है और इसमें निश्चित रूप से सैनफोर्ट परिवार के सभी कर्मठ सदस्यों का योगदान रहा है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>