-जीरो कास्ट ईएमआई पर बच्चों को पढ़ने की मिलेगी सुविधा
ग्रेटर नोएडा,16 फरवरी। सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल ने ग्रेटर नोएडा स्थित अपने कैंपस में दो दिवसीय जूनियर स्पोर्ट्स कम्पटीशन लिटिल चैंपियंस 2020 का आयोजन किया। यह आयोजन सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल ने फाईनेंस पीयर के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं फन रेसेज, ड्रिल डिस्प्ले, एरोबिक्स और जुम्बा जैसे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विवेक ओबेराय ने बच्चे और अभिभावकों का बढ़ाया हौंसला
जूनियर स्पोर्ट्स कम्पटीशन लिटिल चैंपियंस में बॉलिवुड के जाने-माने सिने अभिनेता एवं फिलेन्थ्रोपिस्ट विवेक ऑबरोय मुख्य अतिथि थे। इस जूनियर स्पोर्ट्स कम्पटीशन लिटिल चैंपियंस का उद्घाटन डॉ. एस. के. राठौर, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सैनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने किया। इस अवसर पर सैनफोर्ट ग्रुप के मैनेजमेंट, स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति दर्ज की गई। इस कम्पटीशन का उद्घाटन करते हुए डॉ. एस. के. राठौर, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सैनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्सने कहा कि सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल द्वारा जूनियर स्पोर्ट्स कम्पटीशन लिटिल चैंपियंस 2020 के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को बढ़ाते हुए करते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बल प्रदान करना था। हमें खुशी है कि इस आयोजन में बच्चे ही नहीं उनके अभिभावक भी उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए। बॉलीवुड स्टार विवेक ऑबरोय ने कहा कि जूनियर स्पोर्ट्स कम्पटीशन लिटिल चैंपियंस ने मुझे जोश एवं रोमांच का अनुभव कराया एवं इस अद्भुत आयोजन के लिए मैं सैनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स को बधाई देता हूं। इस आयोजन के अंतर्गत बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का भरपूर प्रदर्शन किया जो बेहद सराहनीय है।
-सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल ने फाइनेंसपियर के साथ किया समझौता
सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित जूनियर स्पोर्ट्स कम्पटीशन लिटिल चैंपियंस में बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सैनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स की फाउंडर डायरेक्टर कविता राठौर,अभिषेक राठौर शामिल होकर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि हाल ही में सैनफोर्ट ग्रुप ने फाइनेंसपियर के साथ एसोसिएशन की घोषणा की है। फाइनेंसपियर के साथ सैनफोर्ट ग्रुप का एसोसिशन ब्याज मुक्त मासिक किश्तों के माध्यम से स्कूल फीस को अभिभावकों के लिए सुगम बनाना है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…