ग्रेटर नोएडा,22 जनवरी। ओमेगा-2 स्थि ग्रेटर वैली स्कूल, ग्रेटर नौएडा में स्प्रिट ऑफ डांस नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यागंना नृत्य अलकनंदा, अन्तर्राष्ट्रीय पोलिश नृत्यागना रोमाना एग्नल, डेरिकब्रो एक एवं सौम्या शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत ग्रेटरवैली के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान व गणेश वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक कत्थक नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद रोमाना एग्नलव डेरिकब्रोएक की युगल-प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनामिका सूद ने कहाकि आज की युवापीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी सभ्यता व संस्कृति से विमुख हो रही है, हमने इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम की शुरूआत की है, जिससे आज की युवापीढ़ी का रूझान शास्त्रीय नृत्य व संगीत की ओर आकर्षित हो और वे भारतीय सभ्यता, संस्कृति व कला की धरोहर को आगे बढ़ाने में पूरी तरह से सक्षम हों। इस अवसर पर ग्रेटरवैली के विद्यार्थियों ने भी सभी आमंत्रित अतिथियों से नृत्यकला की बारीकियों को जाना, उनके साथ अपने अनुभव शेयर किए तथा नृत्य प्रस्तुति दी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…