हाई टेंशन लाईन का तार टूटने से लगी आग

रबूपुरा। कस्बा में रविवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के चलते हाई टेँशन लाइन का एक तार टूटने से आग लग गई। लोगों ने आनन-फानन में विधुत उपकेंद्र पर सूचना कर आपूर्ति बंद कराई लेकिन तब तक सड़क पर रखा खोखा जलकर राख हो चुका था। लोगों का आरोप है कि इस तरह पहले भी कई हादसे हो चुके हैं तथा समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। शायद विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। जानकारी अनुसार रविवार शाम करीब 8 बजे कस्बा को विधुत आपूर्ति करने वाली भाईपुर मार्ग स्थित हाई टेँशन लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारियां उठने लगीं और सड़क पर रखे एक खोका में आग लग गई। आग की तेज लपटों के कारण कोई नजदीक जाने की हिम्मत नही जुटा पाया और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसमे रखा हजारों रुपये का समान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों के मुताविक पहले भी इसी प्रकार तार टूट कर गिरने से पशुओं की मौत हो चुकी है तथा एक ट्रैक्टर भी जल गया था। कई बार लाइन के नीचे जाल लगाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *