रबूपुरा। रविवार को क़स्बा स्थित सरस्वती बाल मन्दिर इंटर कॉलेज में हिंदू जागरण मंच का एक दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ। जिसमे विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ। इसके साथ ही संगठन के उद्देश्य व कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन हिन्दू जागरण मंच ज़िला गौतमबुद्ध नगर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रपाल प्रजापति सह प्रचार प्रमुख मेरठ प्रान्त (युवा) व हरीश राजपूत उपाध्यक्ष ने संगठन के उद्देश्यों व कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संगठन से जुड़े पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से मेहनत करे। बैठक में संगठन विस्तार योजना की पर भी विचार किया गया। इस मौके पर नवीन राणा, अभिषेक भारद्वाज, मनोज कुमार अर्जुन ठाकुर, गोवर्धन मीणा, मिंकु गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…