हिंदू युवा वाहनी की अपील, 5 अगस्त को प्रज्ज्वलित करें दीप

हिंदू युवा वाहनी की अपील, 5 अगस्त को प्रज्ज्वलित करें दीप

रबूपुरा। रविवार को हिंदू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित कर आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर चर्चा की। साथ ही जनता से दीप प्रज्वलित करने की अपील की। संगठन के जिला उपाध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी आदरणीय राघवेंद्र प्रताप सिंह जी के और संभाग प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र राणा जी के निर्देश हैं कि हिंदू युवा वाहिनी के सभी कार्यकर्ता राम जन्मभूमि के भूमि पूजन से पहले सभी चौराहों गली मोहल्लों को भगवा मय कर दें। हिंदू युवा वाहिनी अपने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं की पांच अगस्त को सभी लोग अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपावली मनाएं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *