" data-ad-slot="">

हिमवीर देश की सीम व आंतरिक सुरक्षा को किए हैं मजबूत- गृहराज्य मंत्री

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-आईटीबीपी के 58वें स्थापना दिवस परेड की गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ली सलामी

ग्रेटर नोएडा,24अक्टूबर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 58वें स्थापना दिवस परेड आईटीबीपी की 39वीं वाहिनी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी. किशन रेड्डी, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार ने परेड से सलामी ली। रेड्डी ने बल के सभी पदाधिकारियों को आईटीबीपी स्थापना दिवस पर बधाई दी और आईटीबीपी द्वारा देश के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अति कठिन एवं दुर्गम अग्रिम चौकियों पर उत्साह और चौकसी से की जा रही ड्यूटियों के लिए हिमवीरों की प्रशंसा की। परेड में बल की सभी सीमांत की टुकडियों ने भाग लिया इसके रूप में महिला, कमांडो, स्कीइंग, माउं‍टेनियरिंग, पैराट्रूपर्स, डॉग स्क्वाइड व अश्वेरोही सवार दस्ते क्रमानुसार सम्मिलित रहे। परेड में बल के सभी पहलुओं को दर्शाया गया जिसमें बल में शामिल किए गए उपकरण तथा वाहनों के साथ साथ विभिन्न प्रकार के ऑल टेरेन व्हीकल्स, विभिन्न हाई पावर एस.यू.वी., पोलनेट इत्यादि सम्मिलित थे। परेड में बल के पदद्मश्री और तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड विजेता कर्मियों को भी शामिल किया गया।

सुरजीत सिंह देसवाल, महानिदेशक, आईटीबीपी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और बल के विभिन्न क्रिया-कलापों और पिछले कुछ वर्षों में बल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आईटीबीपी के 6 पदाधिकारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 6 पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 24 अन्य पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा 8 पदाधिकारियों को यूनियन होम मिनिस्टर्स मेडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग से विभूषित किया गया। गृह मंत्री ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ  संस्थानों को ट्रॉफी प्रदान की जिनमें सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र की ट्रॉफी एस.टी.एस., शिवपुरी (म.प्र.) ने प्राप्त की तथा स्वच्छता ट्रॉफी 38वीं वाहिनी, राजनंदगांव ने प्राप्त की। वर्ष 2019 के लिए बल की 13वीं वाहिनी, लिंगडम को सर्वश्रेष्ठी बॉर्डर बटालियन 26वीं वाहिनी, लुधियाना को सर्वश्रेष्ठप नॉन बॉर्डर बटालियन तथा 38वीं वाहिनी, राजनंदगांव को सर्वश्रेष्ठि एएनओ बटालियन घोषित किया गया और ट्रॉफी भेंट की गईं। इस मौके पर बल की वर्षभर की उपलब्धियों को संजोए एक वार्षिक विषेशांक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। परेड के बाद अनेक प्रदर्शन दिखाए गए जिसमें महिला पाइप बैंड, असेंडिंग एंड डिसेंडिंग टेक्निक एण्ड आर्टिफिशियल वॉल, मलखम  एवं जांबाज मोटर साइकिल के प्रदर्शन शामिल थे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।” ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण…

7 days ago

HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स–2026” में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व छात्रवृत्तियां देकर किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं युवा प्रतिभाओं को…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 weeks ago

आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट में अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड बैठक में संस्थान के प्रगति पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में अकादमिक एडवाइजरी बोर्ड (Academic Advisory Board) एवं…

2 weeks ago

प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल समापन””340 निशानेबाजों ने की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन में फोकस फायर शूटिंग अकादमी के सहयोग से…

2 weeks ago

लॉयड इन्क्यूबेशन की बड़ी उपलब्धि: मात्र एक वर्ष में 56+ स्टार्टअप्स, ₹2.5 करोड़ की ग्रांट

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित लॉयड इन्क्यूबेशन ने नवाचार, स्टार्टअप विकास…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>