-कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा,21 दिसम्बर। होली पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटिका समेत कई कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव का शीर्षक उड़ान प्रधानमंत्री जी, खेलो इंडिया फिट इंडिया पर रखा गया, जिसका मुख्य उद्देश्य उन छात्रों के जीवन से है जो किसी कारण वश अपने सपने पूरे नहीं कर पाते। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बलराम सिंह एडीएम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई गीत जिसमें एकला चलो रे, सूरज की रोशनी, छूना है आसमान पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों जिसमें क्रिश शर्मा, तान्या मावी, तनु शर्मा, उदय रावल, वैभव सिंह, रुद्र सिंह व कुंज को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैने संजय तोमर तथा को-चेयरमैन राधा तोमर, प्रधानाचार्या अंजू पुरी, उप प्रधानाचार्या नीरू तिवारी, कोआर्डिनेटर शिल्पी तथा अनुप्रिया शामिल रही।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…