ग्रेटर नोएडा,22 फरवरी। होली पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन डे मनाया गया, इस अवसर पर प्री-प्राइमरी के बच्चों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम का शुभारम्भ, मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे पोशाक में प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू पुरी, उपप्रधानाचार्या नीरू तिवारी मौजूद रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बच्चों के मधुर गीत से हुआ। इस अवसर पर सीनियर वर्ग के छात्रों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान व अनुसंधान एवं विकास के मॉडलों की प्रदर्शनी लगायी गयी। बच्चों ने प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण जागरुकता और नई संचार तकनीकी, शहर को स्वच्छ रखने से संदर्भित मॉडल लगाया। बच्चों के प्रयास को देखकर अभिभावकों ने खूब सराहना की। प्रधानाचार्या अंजू पुरी ने ने छात्रों को प्रमाण-पत्र व उपहार स्वरुप आशीर्वाद दिया। उप प्रधानाचार्या नीरू तिवारी ने कार्यक्रम के मूल विषय पर प्रकाश डाला।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…