" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

105 वर्षीय महन्त पंचतत्व में विलीन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, भक्तों में शोक की लहर

रबूपुरा। क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध ढाकें वाले मंदिर पर वर्षो से सेवा कर रहे 105 वर्षीय महन्त के पंचतत्व में विलीन होने से क्षेत्रीय भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पर अंतिम दर्शन के लिए आस-पास से दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे तथा गमगीन माहौल में गुरूवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। लोगों के मुताबिक मूलरूप से कानपुर देहात के रहने वाले श्री-श्री 108 रामदास जी महाराज पिछले करीब 17 वर्षों से गांव रूस्तपुर के समीप ढ़ाके वाले मंदिर रहकर हरिभजन में लौलीन रहते थे। जिन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर का काफी निमार्ण कराया तथा वो अत्यंत मिलनसार एवं समाज सेवी स्वभाव के व्यक्ति थे। जिसके चलते वह हजारों की संख्या में उनके भक्त थे। बताया जाता है ऐसी कड़ाके की सर्दी के दौरान भी वह अर्धनग्न ही रहते थे तथा जमीन पर ही बिछौना होता था। नित प्रतिदिन विधि विधान से पूजा अर्चना व लोगों के साथ मिलकर हरि गुनगान उनकी कार्यशैली में शुमार था। जोकि हरि इच्छा से गुरूवार रात पंचतत्व में विलीन हो गये। उनके निधन से भक्तों में गमगीन माहौल है तथा अंतिम दर्शन के लिए रूस्तमपुर, मिर्जापुर, रबूपुरा, रौनीजा समेत दर्जनों गांव से भक्तों की भीड़ उमड़ी थी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>