ग्रामीणों ने कुँए से नंदी को निकाला

रबूपुरा। जौनचाना गांव के समीप स्थित एक कुँए में शुक्रवार सुबह एक नंदी अचानक गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घँटों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बताया जाता है गांव जौनचाना के नजदीक जंगल मे टहल रहा एक बेसहारा नंदी खाली पड़े करीब 15 फुट गहरे कुएं में गिर गया। वहाँ से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से नंदी को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। करीब 1 घन्टे की मेहनत के बाद कुँए में गिरे नंदी को बाहर निकालने में सफलता मिली। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली एवं चिकित्सक बुलाकर उसका उपचार शुरू कराया।

Spread the love
RELATED ARTICLES