ग्रेटर नोएडा,26 जनवरी। 71वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में निदेशक डॉ. (ब्रिगे.॰) राकेश गुप्ता ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। संस्थान के एम॰बी॰बी॰एस॰ प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें गीत एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से समाज को देशभक्ति एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
निदेशक ने संस्थान की प्रगति से सभी संकाय सदस्यों एवं अतिथियों को अवगत कराया तथा भविष्य की कार्य योजना के बारे में जानकारी से साझते हुये निदेशक डॉ॰ (ब्रिगे॰) राकेश गुप्ता ने समस्त मौजूद संकाय सदस्य एवं छात्र/छात्राओं व अतिथियों को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समय से उपस्थिति हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुये छात्र-छात्रओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी और मौजूद संकाय सदस्य एवं कर्मचारियों को मन लगाकर कार्य व मरीज हित में समय से उपचार करने की सलाह भी दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ॰ शिखा सेठ ने सभी आगान्तुकों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अपर्ना पॉन ने किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ॰ अनुराग श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ॰ सुरेश बाबू, डॉ॰ सौरभ, डॉ॰ सतेन्द्र, डॉ॰ प्रगतिशील आदि समेत सैकडों लोग उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…