" data-ad-slot="">

एन आई टी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया आजादी का 76वाँ अमृत महोत्सव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नॉएडा।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नॉएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर नीमा अग्रवाल के साथ एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री रमन बत्रा, डॉ विनोद एम कापसे डायरेक्टर एनआईटी, डॉ बी सी शर्मा, डॉ प्रवीण पचौरी, विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इसके पश्चात झंडारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया। इसी कार्यक्रम में आगे विद्यार्थियों के द्वारा अनेकों सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनआईईटी के द्वारा वंचित वर्ग के छात्रों के लिए निशुल्क चलाए जा रहे रेनबो स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनआईईटी की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नीमा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “हमें देश से अपनी अपेक्षाओं के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और योगदान पर भी विमर्श करना चाहिए और हम जिस किसी भी रूप में हैं अपना काम करके देश के प्रति अपना कर्तव्य और योगदान पूरा कर सकते हैं।” एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट  रमन बत्रा ने कहा कि,”बदलते हुए समय के साथ जहां भारत नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है एक संस्थान के रूप में हमारा भी दायित्व बनता है कि हम अपना योगदान देश के सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए करें।” इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ मनीष कौशिक, कनिका जिंदल एवं हर्ष अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>