आई ई ए ने UPSIDA में स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ पर 101 फिट का झंडा फहराया

ग्रेटर नॉएडा।स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज इंडस्ट्रियल एंट्रेपर्नुर्स एसोसिएशन ने 101 फीट ऊंचा झंडा UPSIDA औधोगिक क्षेत्र में स्थापित किया गया। जिसे आज अनिल कुमार शर्मा के साथ UPSIDA के अन्य अधिकारियों एवं उधमियों ने मिलकर फहराया। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल एंट्रेपर्नुर्स एसोसिएशन ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक क्षेत्र एवं UPSIDA के औधोगिक क्षेत्रों में सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया। सभी उद्यमियों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ आज इस त्यौहार को मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। संस्था के अध्यक्ष पीके तिवारी ने बताया कि 101 फुट ऊंचा झंडा 130 मीटर पर UPSIDA के क्षेत्र में लगाया गया है इस अवसर पर ध्वजारोहण में शामिल सभी देशभक्तों पर ड्रोन द्वारा फूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर UPSIDA से गेसू मौर्य, प्रदीप कुमार, परवेज आलम,अजात शत्रु,सलीम जी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। NPCL से गौरव शर्मा तथा GNIDA से मोंटू उपस्थित रहे। संस्था के महासचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, ऐ डी पांडे, पी एस मुखर्जी, महेंद्र शुक्ला, मनोज सिंघल, अंकित गोयल, पवन गर्ग, एस पी शर्मा ,अमित उपाध्याय, अभिषेक जैन, राजीव जैन,प्रदीप जैन,राजीव गोयल, विवेक अरोड़ा, महिपाल सिंह, दिनेश चौहान, एच् अन शुक्ला, एम पी शुक्ला, राजीव वर्मा, हीरा सिंह,मनोज अग्रवाल, गौरव मिंडा, प्रणव,गुड्डू, हरवीर सहित सैकड़ों उधमी उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed