विशाल हिन्दू युवा वाहिनी व माता गुर्जरी पन्नाधाय ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी

विशाल हिन्दू युवा वाहिनी व माता गुर्जरी पन्नाधाय ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी

ग्रेटर नोएडा,12 अगस्त। कृष्णा जन्माष्टमी को बहुत ही हर्षोल्लास से पूरे देश में मनाया जा रहा है सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सेक्टर 56 में माता  गुर्जरी पन्नाधाय की संरक्षक और विशाल युवा हिंदू वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजक मंजू नागर के नेतृत्व मंदिर में पूजा पाठ किया गया। विशाल युवा हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता भाटी और माता गुर्जरी पन्नाधाय  ट्रस्ट की अध्यक्ष और  प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश  महिला प्रकोष्ठ  से रेखा गुर्जर ने पूजा अर्चना की और ज्योति सिंह ने माला अर्पण और पूजा पाठ किया।

विशाल हिन्दू युवा वाहिनी व माता गुर्जरी पन्नाधाय ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी

मंजू नागर ने भगवान कृष्णा  से मंगल कामना की अबकी बार कोरोना  जैसी महामारी को पूर्ण रूप से खत्म करें और अगले साल हर बार की तरह कृष्णा जन्माष्टमी को सभी परिवार  के लोगों के साथ से हर्षोल्लास से मनाएं। मंदिर के पंडित रितेश झा मंदिर में माला अर्पण और प्रसाद का वितरण कराया। ममता भाटी  ने सबको कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई दी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES