रबूपुरा। आगामी 26 जनवरी को भाजपा की जन विश्वास यात्रा को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने ठा0 हरीश सिंह के कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर बैठक आयोजित की। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सतपाल सैनी, विशिष्ट अतिथि विधान सभा प्रभारी रविन्द्र राजोरा एवं ठा0 हरीश सिंह महामंत्री पश्चिम क्षेत्र ने सम्बोधित करते हुए जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने की अपील की। साथ ही आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जन-जन तक पहुचाने व आमजन को उनका लाभ दिलाने मदद करने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदयवीर चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम रावत, युवा भाजपा नेता व जिला कार्यकारिणी सदस्य मनजीत सिंह, टूकीराम त्यागी, श्योदान सिंह, योगेंद्र मारहरा, धर्मेन्द्र भाटी, राजू शर्मा, रूपलाल कौशिक, जसवंत मीणा, राजपाल शर्मा, लखन भाटी आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…