ग्रेटर नोएडा। जिले में पहली बार कठेहरा गांव में ग्रामीण टूरिज्म की शुरुआत हुई, इस कार्यक्रम में भाग लेने ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों से लोग शामिल हुए। उन सभी को दादरी ब्लांक के कठेहरा गांव में गुर्जरों की जाति के संघर्ष का इतिहास के बारे में अश्वनी भाटी ने बताया गाँवों की ज़मीन पर ज़ैविक खेती करके लोग आज कल के खाने पीने को देखकर बीमारियों से लोग बच सकते हैं। इस मौके पर गाँव के लज्जा राम भाटी शिक्षक ने कठेहरा गाँव के स्वर्गीय राजा रॉव उमराव सिंह भाटी की कहानियां सुनाई। उन्होंने बताया कैसे उमराव सिंह ने अंग्रेजों से टक्कर ली और उनको हिंडौन से आगे नहीं बढ़ने दिया गया और किस तरह उन्होंने अंग्रेज़ों के अरबी घोड़ों को चुरा लिया था। जिसके अंतर्गत उन क्रांतिकारी वीरों को याद किया जा रहा है, जिनके बारे में लोगों को ज़्यादा जानकारी नहीं है।

इस टूर के द्वारा कठेर गाँव के क्रांतिकारी राजा रॉव उमराव सिंह को याद किया गया और उनकी कहानी को गावों की ज़मीन पर बसे सेक्टरों के लोगों तक पहुँचाया जा रहा है। इस टूर के द्वारा गांव का इतिहास को लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है, ये जिले में ग्रामीण टूरिज्म की शुरुआत के रूप में भी देखा जा सकता है। अश्वनी भाटी कठेहरा गाँव में लोगों को टूर देते हैं और उनकों गावों और गुर्जर जाति के इतिहास से रूबरू करते है। उनके जैविक फार्म पर टूरिस्ट गांव के खाने का भी लुफ्त उठाते हैं दूर दराज़ से भी रोज़ाना सैकडो की संख्या में लोग पुरानी परम्पराओं को देखने के लिए शहरों से लोग उमड़ते है।
जिले के क्रांतिवीरों की कहानी पहुंचेगी जनजन तक,ग्रामीण टूरिज्म की शुरुआत






