किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल रजबाहा कटने से जलमग्न हुई

Hundreds of bigha crops of farmers were submerged due to the cutting of Rajbaha

रबूपुरा। सोमवार को भाईपुर गांव के पास जेवर रजबाहे की पटरी कटने से मेहंदीपुर गांव में पानी घुस गया। साथ ही गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। दनकौर, रबूपुरा व जेवर क्षेत्र में फसल सिंचाई के लिए बने जेवर माइनर(रजबाहा) की पटरी सोमवार को भाईपुर गांव के पास कट गई। इससे रजबाहे का पानी मेहंदीपुर गांव में घुस गया। गांव के मुख्य मार्ग और कई घरों में पानी भरने से अफरा तफरी मच गई। पानी भरने से ग्रामीणों का पशुओं का चारा व ईंधन भीग गया। उधर पानी से दर्जनों लोगों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ माह पहले भी इसी जगह रजबाहे में कटाव होने से धान की फसल नष्ट हो गई थी। किसानों का आरोप है कि यहां रजवाहे की पटरी बेहद कमजोर हालत में है। जिससे वह पानी का दबाव पड़ने पर कट जाती है। किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए पटरी को मजबूत बनाने की मांग की है।

Spread the love