रबूपुरा। सात सूत्रीय मांगों को लेकर करीब दो सप्ताह से जेवर में चल रहा आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन एसीएमओ के आश्वासन पर सोमवार को स्थागित कर दिया गया। जिला स्तर की समस्याओं का 15 दिन में निस्तारण व अन्य मांगों को शासन को भेजने का आश्वासन दिया गया है। बताया जाता है सोमवार को एसीएमओ ललित कुमार धरनारतों के बीच पहुंचे और किसान एकता संघ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी के नेतृत्व में वार्ता सम्पन्न हुई। जिसमें एसीएमओ ने समस्त आशा कार्यकर्ताओं की जिला स्तर की समस्याओं का 15 दिन में निस्तारण करने का आश्वासन दिया तथा अन्य समस्याओं के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। इसी के साथ गीता भाटी ने चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर आशाओं का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा और अगर इनकी परेशानियां दूर नहीं हुईं तो फिर व्यापक स्तर से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मिथलेश भाटी, नीतू, मनीषा, रजनी, सीमा, ओमकवंर, गुड़िया, जगदीश शर्मा, शकील कुरैशी आदि मौजूद रहे।
आशाओं का धरना स्थागित, एसीएमओ का मिला आश्वासन






