जीबीयू में प्रवेश हेतु आवेदनों की संख्या पिछले शैक्षणिक सत्रों की तुलना में बड़ी उछाल

Large jump in the number of applications for admission in GBU compared to the previous academic session

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र (2022-23) में नामांकन की प्रक्रिया १२४ पाठ्यक्रमों के लिए सुचारु रूप से चल रही है। यह प्रक्रिया पिछले माह की 11 तारीख़ से शुरू हुई थी और सिर्फ़ 20 दिनों में नामांकन हेतु आवेदनों की संख्या उत्साहजनक है। पिछले हर शैक्षणिक सत्र की तुलना में ज़्यादा हो रही है। प्रक्रिया की शुरुआत से अबतक आवेदनों की संख्या 4300 से अधिक है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस वर्ष विश्वविद्यालय की प्रवेश विभाग की समिति ने अपना खुद का सरल एवं सुविधाजनक अड्मिशन पोर्टल बनाया है और स्वयं ही इसका संचालन कर रही है। इस वजह से आवेदन करनेवाले छात्रों को अगर किसी प्रकार की प्रवेश प्रक्रिया में व्यवधानों या कठिनाई उत्पन्न होती है तो उसका समाधान भी शीघ्र ही कर दिया जाता है। इसमें आवेदकों को चैटबोट की भी सुविधा उपलब्ध करायी गयी है जिससे कि उनके प्रश्नों या कुछ बदलाव या को जानकारी चाहिए हो तो इस सुविधा का इस्तेमाल कर उसका हल प्राप्त कर सकते हैं।

विदेशी आवेदकों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है और विश्वविद्यालय प्रशासन आनेवाले सत्र में 100 से अधिक नामांकन करने की उम्मीद कर रहा है जो जब कि कोविड के कारण पिछले दो शैक्षणिक सत्र में काम हो गयी थी। यहाँ यह जानकारी देना अति आवश्यक है कि आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ 25 जून 2022 है और विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 13 जुलाई 2022 को एमफ़ील एवं पीएचडी, 15 जुलाई 2022 को स्नातकोत्तर तथा 18 जुलाई 2022 को स्नातक के लिए आयोजित की जाएगी। उपर्युक्त प्रवेश परीक्षा की तिथियाँ सम्भावित तिथियाँ है और अगर इसमें को परिवर्तन होती है तो इसकी जानकारी आवेदकों को उचित माध्यम से प्रेषित कर दी जाएगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES