ग्रेटर नोएडा। रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला लॉयड कॉलेज के पास नॉलेज पार्क-दो ग्रेटर नोएडा में स्वजन से प्रताड़ित गरीब, असहाय एवं दीन दुखिया व बेसहारा वृद्धजन रहते हैं, जिनकों निःशुल्क सेवाएं संस्था के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा की तरफ से दी जा रही है। इन्ही वृद्धजनों के लिए श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन आश्रम में 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रेटर नोएडा के निवासी हिस्सा लेगें। कथा का वाचन मथुरा के काषर्णी गोपालाचार्य महाराज करेंगे। प्रेस वार्ता में काष्णी गोपालाचार्य ने कहा कि इस आयोजन से सनातन धर्म का आयोजन किया जा रहा है, जो भी इस भागवत कथा में शामिल होगा उनके पूर्वजनों का कल्याण होगा, जिस भाव से लोग इस कथा में शामिल होंगें उस भाव से उनको लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वयोवृद्धों का कोई और नहीं है, उनके साक्षात राधा कृष्ण ही है।

इस दौरान रामलाल वृद्धाश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि आश्रम में जो भी बुजुर्ग आते हैं, हमारा पहला प्रयास रहता है कि उन्हें और उनके परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर एक साथ भेज दें। जब प्रयास विफल हो जाता है तब उन्हें वृद्ध आश्रम में रखते हैं। कई बुजुर्ग तो ऐसे दोस्त बन गए हैं, जो हर समय एक दूसरे के साथ ही समय बिताना चाहते हैं। इन्हीं बुजुर्गों के लिए श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन से वृद्धजन को भगवान के कथा श्रवण करने का अवसर मिलेगा। हमारी अपील है कि इस कथा ग्रेटर नोएडा से अधिक से अधिक लोग शामिल होकर भागवत कथा का आनन्द उठाएं।






