CISCE राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का हुआ समापन, विजेता टीम को किया गया सम्मानित

Cabinet Minister, MSME, Khadi and Village Industries, Sericulture, Handloom and Textiles, Government of Uttar Pradesh, Rakesh Sachan

ग्रेटर नोएडा।  सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय सीआईएससीई  राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का शुक्रवार को समापन हुआ। 12 राज्यों की 36 टीमों और लगभग 700 खिलाड़ियों की भागीदारी ने इस प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर एक यादगार आयोजन बना दिया। समापन समारोह की शुरुआत एक प्रेरणादायक गीत से हुई, जिसने खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह को और प्रखर कर दिया। इसके उपरांत विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक नृत्य ने वातावरण को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) अनादी बरुआ, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं राष्ट्रीय चयनकर्ता, जिन्होंने भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व छठें अंतरराष्ट्रीय नेहरू गोल्ड कप में किया था, ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और कड़ी मेहनत के महत्व पर बल दिया। मुख्य अतिथि कर्नल डॉक्टर एस. पी. मलिक, (विशिष्ट सेवा मेडल)-भारतीय सैन्य अकादमी के गौरवशाली पूर्व छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही जिनकी उपलब्धियों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है, ने खिलाड़ियों को कठिन परिस्थितियों में भी साहस और धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से वाजिद अली, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं महासचिव, गौतमबुद्ध नगर फुटबॉल एसोसिएशन, जिन्होंने खेल को एकता और चरित्र निर्माण का माध्यम बताया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी और स्कूल मैनेजर फादर एंड्रयू कोरिया पूरे कार्यक्रम  के दौरान उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता की झलकियाँ

विभिन्न आयु वर्ग की श्रेणियों में सेमीफ़ाइनल तक पहुँची टीमें इस प्रकार रहीं-

अंडर-14: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र (2 टीमें), उत्तराखंड, केरल

अंडर-17: महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार-झारखंड, तमिलनाडु-पुदुचेरी

अंडर-19: पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, नॉर्थ इंडिया

फाइनल परिणाम:

अंडर-14

🏆 विजेता: महाराष्ट्र

🥈 प्रथम उपविजेता: उत्तराखंड

🥉 द्वितीय उपविजेता: उत्तर प्रदेश

अंडर-17

🏆 विजेता: महाराष्ट्र

🥈 प्रथम उपविजेता: बिहार-झारखंड

🥉 द्वितीय उपविजेता: तमिलनाडु-पुदुचेरी

अंडर-19

फाइनल मुकाबले समाचार लिखे जाने तक जारी थे।

पुरस्कार वितरण और समापन

समारोह का मुख्य आकर्षण रहा पुरस्कार वितरण समारोह, जिसमें सभी विजेता और प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के जज़्बे और खेल भावना की  प्रशंसा हुई। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की हेड गर्ल हसी चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन से हुआ, जिसमें उन्होंने सभी माननीय अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। यह समापन समारोह न केवल एक टूर्नामेंट का अंत था, बल्कि खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का सशक्त संदेश भी प्रस्तुत करता है।

Spread the love
RELATED ARTICLES