जी एल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट QCFI का 39वां अधिवेशन…QCFI की वार्षिक पत्रिका का विमोचन 

39th session of G L Bajaj Institute of Technology and Management QCFI...Release of QCFI's annual magazine

ग्रेटर नोएडा। जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस* के अंतर्गत *जी एल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा* में आयोजित *क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI)* के *39वें राष्ट्रीय अधिवेशन* का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ।  कार्यक्रम का आगाज़ *जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस* के छात्रों के संगीत बैंड द्वारा प्रस्तुत सुमधुर संगीत कार्यक्रम से हुआ। इसके पश्चात भारत सरकार के शिक्षा मंत्री *श्री धर्मेंद्र प्रधान* के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें उन्होंने *सतत सुधारों, गुणवत्ता चेतना और नवाचार* को अपनाने का आह्वान करते हुए इस राष्ट्रीय कन्वेंशन के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दी।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए  योगेश चंद्र मुंजाल, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर – मुंजाल शोआ लिमिटेड, ने कहा कि **QCFI उद्योगों में गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, जिससे भारतीय उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन रहे हैं। उन्होंने **दिल्ली चैप्टर के प्रथम चेयरमैन* के रूप में अपने अनुभव साझा किए तथा QCFI के वर्तमान विस्तार और प्रभाव पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर *जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस के सीईओ श्री कार्तिकेय अग्रवाल* ने मुख्य अतिथि  योगेश चंद्र मुंजाल* का *शाल ओढ़ाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए *श्री कार्तिकेय अग्रवाल, **सीईओ – जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, ने कहा कि कन्वेंशन की थीम *“विकसित भारत”* के स्वप्न को साकार करने में **गुणवत्ता, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता* के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि *GL Bajaj Educational Institutions* शिक्षा के साथ-साथ उद्योग, गुणवत्ता और नवोन्मेष को जोड़ते हुए भावी नेतृत्व तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

39th session of G L Bajaj Institute of Technology and Management QCFI...Release of QCFI's annual magazine

इस अवसर पर  राकेश सिंह राठौड़, चांसलर – विक्रांत यूनिवर्सिटी, ने अपनी यूनिवर्सिटी में प्रत्येक शनिवार एक घंटे के **संपूर्ण स्वच्छता अभियान* पर अपने विचार व्यक्त किए।
*श्री यशपाल सरदाना, प्लांट हेड – हीरो मोटोकॉर्प्स, ने **रोबोटिक असेंबली लाइन द्वारा टू-व्हीलर निर्माण एवं आर एंड डी विकास* के अपने अनुभव साझा किए।
*श्री अमन जशनानी, निदेशक – केसरी फूड प्रोडक्ट्स, ने अपनी यूनिट्स में **वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग* के सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।

अतिथियों का स्वागत *शाल ओढ़ाकर* श्री अविनाश मिश्रा, श्री डी. के. श्रीवास्तव एवं श्री एस. जे. कालोखे द्वारा किया गया। मंच पर सभी वक्ताओं ने अपने-अपने उद्योगों में *गुणवत्ता सुधार, आधुनिक तकनीकों एवं प्रभावी उपायों* पर विचार साझा किए। दीप प्रज्वलन के पश्चात *QCFI की वार्षिक पत्रिका* का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर *बेस्ट कोऑर्डिनेटर अवार्ड*
ई. नागराजन (अशोक लेलैंड),
राजन मित्तल (अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस),
विग्नेश टी. (सुंदरम क्लेटन लिमिटेड) एवं
ए. संगीता (गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड) को प्रदान किया गया।

*वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग – जूसे अवार्ड*
लेवल-5: जुगनू फूड्स, केसरी फूड्स, टाइटन कंपनी लिमिटेड, वी. आर. एग्रो प्रोसेसर
लेवल-4: अंबाजी फूड्स इंडिया लिमिटेड, ओम राज फूड्स, कृष्णा शाम्या फूड्स एवं रामकृष्णा बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान किए गए।

*QCFI बेस्ट सपोर्टिंग ऑर्गेनाइजेशन अवार्ड*
अदानी ग्रुप, अहमदाबाद एवं एनटीपीसी लिमिटेड, नई दिल्ली को दिया गया।
*बेस्ट एसएसआई अवार्ड* वी. आर. एग्रो प्रोसेसर,
*बेस्ट सर्विस सेक्टर अवार्ड* सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अहमदाबाद तथा
*एप्रिशिएशन अवार्ड* सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर को प्रदान किया गया।

एक ही यूनिट से सर्वाधिक सहभागिता हेतु पुरस्कार *सेल भिलाई स्टील प्लांट* को दिया गया।
*क्वालिटी लीडरशिप अवार्ड*
 राजेश कुमार (नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे) एवं

 सुब्रत कुमार भद्रा, सीएओ – टाइटन कंपनी लिमिटेड को प्रदान किया गया।

आज दोपहर में *ऑर्गनाइज़र मीट* एवं *जजेज मीट* का आयोजन भी किया गया, जिसे श्री डी. के. श्रीवास्तव, श्री आर. श्रीनिवासन एवं सुश्री रंजनी ने संबोधित किया। सायंकाल *चैप्टर मीट* में चैप्टर अवार्ड्स प्रदान किए जाएंगे।

Spread the love