-सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने गीत गाकर लोगों में भर दिया जोश
ग्रेटर नोएडा। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा ने अपना दसवां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ रायल हैबिटेट सेन्टर ग्रेटर नोएडा में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा सांसद व पूर्व मंत्री, अभिषेक शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा,शैलेन्द्र शर्मा, प्रदीप दीक्षित, कप्तान परमजीत शर्मा,गीतकार संतोष आनन्द, कवि मुकेश शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्मारिका ब्रह्म चेतना का विमोचन किया गया। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ब्राह्मणओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया साथ में मेधावी छात्र-छात्राओं व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
#
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र पचौरी ने कहा कि ब्राह्मण सभा बनाने का उद्देश्य समाज में सुधार व समरसता लाना है। इस अवसर पर गीतकार संतोष आनन्द ने इक प्यार का नगमा है, गीत गाकर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में जोश भर दिया। संतोष आनन्द को लोग अपने बीच पाकर बहुत ही उत्साहित दिखे।
कवियों में तुषा शर्मा, कुमार आदित्य ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में संगीता शर्मा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीटा-एक, जय किशन महाराज, वी.एस.त्यागी, अनूप त्यागी, विजेन्द्र त्यागी, मुधुसूदन शर्मा, शिवकुमार शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्ष सुरेश चन्द्र पचौरी, समिति पदाधिकारी नेम चन्द्र अटल, कुलदीप शर्मा, देवी शरण शर्मा, अनिल शर्मा, सुमन शर्मा, बृजेश शर्मा, निर्वेश मुदगल, वेद कुमारी, सुनील शर्मा, गौरव उपाध्याय, अनूप उपाध्याय, छाया शुक्ला, हरेन्द्र कुमार, विदित पाठक, ममता तिवारी, राकेश शर्मा चेयरमैन एक्सपोमार्ट, राकेश त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।






