भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल ने नववर्ष पर किया कर्तव्यपरायण अधिकारी का सम्मान

BJP Greater Noida Mandal honored a dedicated officer on New Year's Day.

ग्रेटर नोएडा। नव संवत्सर 2026 की पावन प्रभात बेला में डी.आई.जी. एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), गौतमबुद्धनगर डा० राजीव नारायण मिश्रा जी के कार्यालय पर शुभेच्छुकों का आत्मीय समागम देखने को मिला। नववर्ष के मंगल अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कर उनके दीर्घ, यशस्वी एवं सफल कार्यकाल की कामना की। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल के उपाध्यक्ष सुनील पंडित तुगलपुरिया एवं मीडिया प्रभारी  भगवत प्रसाद शर्मा ने डा० राजीव नारायण मिश्रा जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाइयाँ दीं तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। डा० राजीव नारायण मिश्रा जी अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासित प्रशासनिक कार्यशैली एवं निर्भीक निर्णय क्षमता के लिए सर्वविदित हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को सशक्त करने में उनका योगदान प्रशंसनीय रहा है। गौतमबुद्धनगर जैसे संवेदनशील एवं तीव्र विकासशील जनपद में उन्होंने शांति, सौहार्द एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने हेतु निरंतर सक्रिय रहकर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। उनकी कार्यप्रणाली में सेवा-भाव, मानवीय संवेदना एवं प्रशासनिक दक्षता का अद्भुत समन्वय दृष्टिगोचर होता है। आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण एवं त्वरित समाधान की प्रवृत्ति ने उन्हें जनमानस में विशेष सम्मान दिलाया है। भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल की ओर से यह कामना की गई कि नववर्ष 2026 डा० राजीव नारायण मिश्रा जी के जीवन में नवीन ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सफलताओं के नए आयाम स्थापित करे तथा उनके नेतृत्व में जनपद निरंतर प्रगति और शांति के पथ पर अग्रसर होता रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES