ग्रेटर नोएडा,14 जनवरी। उत्तराखंड परिवार ओमिक्रोन-3 विगत चार वर्षों से उत्तरायण मक्रणी संक्रांति का कार्यक्रम आयोजन करता हुआ आ रहा है। इस अवसर पर सर्वप्रथम देवताओं का पूजन,हवन,कन्या पूजन एवं भंडारा किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड परिवार ओमिक्रोन-3 संरक्षक एवं आचार्य पंडित मूर्तिराम आनन्द वर्द्धन नौटियाल ज्योतिषाचार्य ने कहा कि
ॐ यज्ञने यज्ञमयजन्त देवास्तानि धर्माणि प्रथमान्यान् ।
ये ह नानक महिमान: सुन्नत यत्र पूर्वे सान्या: सन्मति देवा: ।।
प्राण स्वरूप उन देवताओं ने यज्ञों से उस विराट यज्ञ पुरुष को प्रसन्न किया क्योंकि वह साक्षात धर्म स्वरूप है। इसलिए साधक स्वर्ग प्राप्ति के लिए यज्ञ करें क्योंकि इस पुरातन पुरुष की प्राप्ति के लिए सिद्ध महात्मा योगी जन सर्वदा प्रयत्नशील रहते हैं।जैसे घर पर कोई आया हुआ भूखा उसको भोजन करना,गाय को रोटी देना,चींटियों को आटा डाले,कुत्ते को रोटी देन,समाज एवं देश की सेवा यज्ञ हो जाता है इसलिए हमें नित्य यज्ञ अवश्य करना चाहिए।
अध्यक्ष मनोज असवाल ने कहा कि हम सब उत्तराखंड वासी उत्तराखंड से यहां पर रह रहे हैं। अपनी संस्कृति एवं धरोहर को अपने बच्चों को देने के लिए हम इस प्रकार के आयोजन करके उन्हें अपने संस्कृति के बारे में उन्हें अवगत करने का एक छोटा सा प्रयास कर रहें। जयपाल डंगवाल, विनोद चंद्र जोशी,बृजमोहन नेगी, विजेंद्र सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह रौतेला, तिरपन सिंह राणा, चंद्रपाल सिंह रावत , प्रकाश काण्डपाल, बिरेन्द्र सिंह चौहान, मोहन सिंह पुजारी जी एवं मातृशक्ति श्रीमती रजनी अस्वल श्रीमती राधा देवी नौटियाल श्रीमती नीमा चौहान मंजू राणा श्रीमती शांति देवी श्रीमती रोथेला श्रीमती राधा डंगवाल श्रीमती माधुरी उनियाल श्रीमती गीता बिष्ट श्रीमती गीतांजलि नेगी, बुजुर्ग,बच्चों अनेक सम्मानित गणमान्य व्यक्ति वशिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर सुरेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे। उत्तराखंड परिवार ओमिकरों-3 ग्रेटर नोएडा उत्तरायणी संक्रांति पावन पर्व पर जन मानस का हार्दिक आभार धन्यवाद करता है।






