दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन में लोहड़ी उत्सव का हुआ आयोजन

Delhi World Public School, KP-3 celebrated Lohri festival

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व अत्यंत उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक एवं प्रधानाचार्या की उपस्थिति रही, साथ ही शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्सव की शुरुआत निदेशक एवं प्रधानाचार्या द्वारा शुभ लोहड़ी अग्नि प्रज्वलन के साथ हुई।

Delhi World Public School, KP-3 celebrated Lohri festival

इसके पश्चात छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पारंपरिक पंजाबी संगीत पर लोहड़ी के चारों ओर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। परंपरा के अनुसार रेवड़ी, मूंगफली एवं पॉपकॉर्न का प्रसाद वितरित किया गया, जिसने आयोजन की सांस्कृतिक गरिमा को और बढ़ाया। यह आयोजन आपसी सौहार्द, एकता तथा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान को दर्शाता हुआ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

 

 

Spread the love