साफ-सफाई के अभाव में गलियों में गंदगी से ग्रामीण  हैं परेशान

ज्ञानेन्द्र सिंह
रबूपुरा। क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर बांगर की गलियां आज भी विकास के इंतजार में हैं। पानी की उचित निकासी एवं साफ-सफाई के आभाव से इनमें जमा कीचड़ व गन्दगी ने लोगों का रास्ता निकलना तक दुश्वार कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कई बार सम्बंधित अधिकारियों से समस्या के निस्तारण की गुहार लगाने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक जहां समूचे जनपद में विकास का डंका बज रहा है वही जेवर विकास खंड का मेहंदीपुर गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव की गलियों में पसरी गन्दगी से जहां रास्ता निकल पाना व घरों में रहना मुश्किल हो रहा है तो वहीं बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से संक्रमण बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी रहती है। उसके अलावा गांव में अन्य समस्याओं का अंबार लगा है। गांव की घनी आबादी से गुजर रही जर्जर हो चुकी हाईटेंशन विधुत लाईन भी नासूर बनी हुई है। अक्सर लाइन के तार टूट कर गिर जाते हैं। जिसके कारण हादसे भी हो चुके हैं। गांव में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भी अपने मानकों पर खरी नही हैं। आरोप है अनेकों बार सब समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नही हुआ।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *