ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सभी महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों की उपस्थिति अत्यंत प्रभावशाली रही, जिसने इस ऐतिहासिक अवसर को और भी गरिमामय बना दिया। सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस पूरे आयोजन में महिला सदस्यों के समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. आरती शर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक निभाई गई। इस अवसर पर अंशु चक्रवर्ती, वर्षा शर्मा, संगीता तिवारी, अलका तिवारी, दिशा कपूर, ईशा श्रीवास्तव, ममता तिवारी, संगीता तिवारी आदि भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बागेश्वरी ग्रुप द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया और समारोह में सांस्कृतिक गरिमा का समावेश किया। यह आयोजन क्षेत्र के विकास एवं प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सभी की सहभागिता सराहनीय रही।






