गुरुकुल बागेश्री संगीत विद्यालय, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने एयरपोर्ट के उद्घाटन में दी प्रस्तुति

Students of Gurukul Bageshree Music School, Greater Noida performed at the inauguration of the airport.

ग्रेटर नोएडा।  गुरुकुल बागेश्री संगीत विद्यालय, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत इस कार्यक्रम की उन्होंने विशेष सराहना की और बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। यह क्षण संस्थान के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। गुरुकुल बागेश्री संगीत विद्यालय, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का एक प्राचीन एवं प्रतिष्ठित संगीत महाविद्यालय है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत है। इस संस्थान की स्थापना वर्ष 2000 में प्रभाकर देशमुख एवं सरिता देशमुख द्वारा की गई, जिन्होंने अपनी लगन और समर्पण से विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा देकर उन्हें मंच प्रदान किया। इन विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है कि उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष प्रस्तुति दी। उपराष्ट्रपति के सामने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया और अब प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुति देकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर  पर बागेश्री के छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सफलता के पीछे हमारे गुरुओं का मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कठिन मेहनत और अभिभावकों का सहयोग प्रमुख भूमिका निभाता है। इस कार्यक्रम में सरिता देशमुख जो समसारा द वर्ल्ड एकेडमी में संगीत शिक्षिका होने के साथ-साथ गुरुकुल बागेश्री संगीत विद्यालय में भी अध्यापन के कार्य,  कर रही हैं।

Spread the love