ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में बी.एससी. नर्सिंग 2021 बैच (संस्थान के प्रथम बैच) के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक, पीजीआईसीएच नोएडा, उत्तर प्रदेश, पूर्व कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्हें सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। समारोह के दौरान रजिस्ट्रार धनेश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संदीप गोयल एवं अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिश्रम की सराहना की। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय एस.के. गोयल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, संस्थापक सदस्य एवं वर्तमान अध्यक्षा संतोष गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्राचार्या मोनिका,फैकल्टी सदस्य कुसुमलता, काव्या, रचना एवं साक्षी द्वारा भी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार के अंतर्गत प्रथम स्थान अंशिका शर्मा, द्वितीय स्थान रिया रावत एवं तृतीय स्थान हिमांशी ने प्राप्त किया। वहीं, सह-पाठ्यक्रम उत्कृष्टता पुरस्कार मोहित अरोड़ा को प्रदान किया गया। बी.एससी. नर्सिंग 2021 बैच ने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए 100% परिणाम हासिल किया। इसमें 10 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 27 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





