लॉयड इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के बी.टेक के विद्यार्थियों ने डिज़ाइन स्पार्क चुनौती में मिला प्रथम स्थान

B.Tech students of Lloyd Institute of Engineering & Technology bag first place in Design Spark Challenge

-पचास हजार का नकद पुरस्कार के साथ दो विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के बी.टेक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिज़ाइन स्पार्क चुनौती 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह राष्ट्रीय स्तर की 24 घंटे की नवाचार प्रतियोगिता चेन्नई के 8012 फिनटेक डिज़ाइन केंद्र, सिरुसेरी में आयोजित की गई, जिसमें पूरे भारत से 24 टीमों के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान की टीम एस्पिरोफाई ने इस प्रतियोगिता में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए रुपये 50,000 का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। साथ ही, इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 2 विद्यार्थियों को इंटेलेक्ट डिज़ाइन एरीना लिमिटेड में इंटर्नशिप के अवसर भी प्राप्त हुए, जो उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विजेता टीम में बी.टेक के विद्यार्थी लाल अमन सिंह, हर्ष वर्धन, नंदिनी गुप्ता तथा हर्षिता छेत्री शामिल रहे। इस टीम का मार्गदर्शन संस्थान के अनुसंधान एवं विकास विभाग तथा टीम मार्गदर्शक प्रोफेसर इरफान खान द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की। इस सफलता में अनुसंधान एवं विकास विभाग के अधिष्ठाता डॉ. एस.पी. द्विवेदी का विशेष योगदान रहा, जिनके नेतृत्व में विभाग निरंतर नवाचार एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित कर रहा है। इस उपलब्धि पर संस्थान की ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचार के अनुकूल वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love
RELATED ARTICLES