सेन्ट जोसेफ स्कूल में  विद्यारंभ समारोह,छोटे कदमों से बड़े सपनों की ओर एक प्रेरणादायक शुरुआत

Vidyarambh Ceremony at St. Joseph School, an inspiring start from small steps towards big dreams

ग्रेटर नोएडा। सेन्ट जोसेफ स्कूल में आयोजित विद्यारंभ समारोह ने नन्हें विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के प्रथम अध्याय की शुरुआत की। प्रातः 8:30 बजे से 11:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, संस्कृति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। प्रार्थना और स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस ऑफ डिवोशन एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।

Vidyarambh Ceremony at St. Joseph School, an inspiring start from small steps towards big dreams

दीप प्रज्वलन और पवित्र वचनों के माध्यम से ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित की गई, जो शिक्षा के मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है। लिटिल स्टेप्स, बिग प्रॉमिसेस के अंतर्गत नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं। वहीं मेलोडी ऑफ पैट्रियोटिज़्म ने देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Vidyarambh Ceremony at St. Joseph School, an inspiring start from small steps towards big dreams

इस अवसर पर मुख्य अतिथि फादर डॉ. डेन्निस अब्राहम ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और जिम्मेदारी का भी बोध कराती है। उनके शोध कार्य में एनसीईआरटी, यूनेस्को तथा रविन्द्र नाथ टैगोर के विचारों का समन्वय उल्लेखनीय है।

Vidyarambh Ceremony at St. Joseph School, an inspiring start from small steps towards big dreams

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यारंभ की मुख्य प्रक्रिया के अंतर्गत बच्चों ने पहली बार अक्षर और अंक लिखकर अपनी शैक्षिक यात्रा का शुभारंभ किया। इस भावनात्मक अवसर पर अभिभावकों ने अपने बच्चों को शिक्षकों के मार्गदर्शन में सौंपते हुए गर्व और विश्वास व्यक्त किया। अंत में आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन प्रत्येक बच्चे के लिए एक नई शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला सशक्त कदम सिद्ध हुआ।

Spread the love
RELATED ARTICLES