ग्रेटर नोएडा। पीएम सोशल फाउंडेशन संस्था द्वारा अपने कार्यालय पर एक सूक्ष्म गोष्ठी आयोजित कर पदाधिकारियों द्वारा संस्था के मूल उद्देशों से अवगत कराया गया, जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन पांचाल द्वारा एवं मंच संचालन संस्था के संस्थापक हरीश प्रधान द्वारा किया गया।कार्यक्रम में संस्था द्वारा शिक्षा,चिकित्सा एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में डा० भूपेन्द्र नागर एवं डा० देवेद्र नागर द्वारा युवाओ से आह्वान करते हुए नशा मुक्त समाज व सही दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए समाज व देश का नाम रोशन करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महानुभावों द्वारा अपने विचार रखे गए साथ ही संस्था के अध्यक्ष एड सुनील नागर द्वारा शोषित व वंचित लोगो का हरसंभव सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया गया।कार्यक्रम मे मा• जितेंद्र,मा॰प्रवीण,मा॰अजब सिंह,मा॰मनीष,अशोक नागर,पोपल गुर्जर,मदन गौतम, कपिल नागर, गौरव नागर,अभी,नग्गी, तेजसिंह, शुभम्,संदीप,नितिन आदि उपस्थित रहे।






