भारत शिक्षा एक्सपो 2026 में बेथनी कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Bethany Convent School students enthusiastically participated in India Education Expo 2026

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपोमार्ट में आयोजित भारत शिक्षा एक्सपो 2026 में बेथनी कान्वेंट स्कूल, डेल्टा-2 ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस शैक्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार से जुड़े विभिन्न मॉडल, उपकरण और प्रस्तुतियों को देखा एवं समझा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर नई शैक्षिक तकनीकों, डिजिटल लर्निंग संसाधनों तथा विज्ञान आधारित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवीन प्रयोगों एवं आविष्कारों को समझा, जिससे उनके ज्ञान और जिज्ञासा में वृद्धि हुई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा मेरी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को नई तकनीकों एवं बदलती शैक्षिक आवश्यकताओं से परिचित कराते हैं, जिससे वे भविष्य में अपने करियर को सही दिशा दे सकेंगे तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाएंगे। विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं रोचक अनुभव बताया।

Spread the love
RELATED ARTICLES