क्वीन कॉरमेल स्कूल के  बच्चों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण व जल सुरक्षा के लिए किया जागरुक

Children of Queen Carmel School made people aware about environmental protection and water security.

ग्रेटर नोएडा। क्वीन कॉरमेल स्कूल ने पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा को लेकर एक विशेष सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम “मिशन ग्रीन स्फीयर” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीबीएसई की पहल “जल पखवाड़ा 2026– एवरी ड्रॉप काउंट्स” की निरंतरता के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और आमजन में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Children of Queen Carmel School made people aware about environmental protection and water security.Children of Queen Carmel School made people aware about environmental protection and water security.

इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मॉल में मौजूद लोगों की उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्होंने ओपन स्टेज गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, पेपर बैग मेकिंग, अर्थ सॉन्ग, टैटू मेकिंग और पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया। बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त जीवन, जल संरक्षण और हरित पर्यावरण का संदेश लोगों तक पहुंचाया। स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य  संध्या कुमारिया  ने कहा कि पर्यावरण किसी एक व्यक्ति की संपत्ति नहीं, बल्कि सभी की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिभावकों और स्कूल टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्कूल ने सभी प्रतिभागियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES