इस्कॉन ग्रेटर नोएडा की तरफ से सेक्टर जीटा-एक में 3 से 5 सितम्बर तक मनाया जाएगा भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

ISKCON Greater Noida will celebrate the grand Sri Krishna Janmashtami festival from September 3 to 5 in Sector Zeta-1.

ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) ग्रेटर नोएडा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें प्राकट्य महोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 3 से 5 सितम्बर 2026 तक किया सेक्टर जीटा-एक में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन एवं सहभागिता की संभावना है। महोत्सव के दौरान भगवान श्री राधा-कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार एवं विशेष दर्शन, वैदिक मंत्रों के मध्य श्रीकृष्ण अभिषेक, अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रीमद्भागवत एवं श्रीमद्भगवद्गीता पर प्रवचन, भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, श्रीकृष्ण बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिकाएँ तथा बच्चों के लिए विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य के साथ महाआरती एवं हरीनाम संकीर्तन के बीच जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस्कॉन ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता में दिए गए जीवन-प्रबंधन, कर्तव्य, नैतिकता एवं आध्यात्मिकता के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। इस महोत्सव के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों एवं परिवारों को भारतीय वैदिक संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा। महोत्सव परिसर में श्रद्धालुओं के लिए गीता एवं वैदिक साहित्य प्रदर्शनी, आध्यात्मिक परामर्श, प्रसादम फूड कोर्ट, भक्ति संगीत, पुस्तक प्रदर्शनी तथा महाप्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था रहेगी। साथ ही दर्शन, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल एवं चिकित्सा सहायता सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी ताकि श्रद्धालु सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें।

इस्कॉन ग्रेटर नोएडा ने समस्त श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस दिव्य महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक आनंद का लाभ प्राप्त करें।

आयोजन विवरण

महोत्सव: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026

तिथि: 3, 4 एवं 5 सितम्बर 2026

आयोजक: इस्कॉन ग्रेटर नोएडा

स्थान: ए-49, ज़ीटा-1, ग्रेटर नोएडा

मीडिया संपर्क:

मो.: 9899786030, 9643666534

Spread the love
RELATED ARTICLES